मुंबई: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनावों की वोटिंग खत्म होने और नतीजों के पहले शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी (एसपी) की युवा विंग के अध्यक्ष धीरज शर्मा ने अजित पवार की स्थिति में असली एनसीपी की सदस्यता ग्रहण की है। शर्मा ने डिप्टी सीएम अजीत पवार, राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल और अन्य नेताओं की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर अजित पवार गुट के तमाम बड़े चेहरे भी मौजूद रहे। फरवरी महीने में जब शरद पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की लड़ाई हार गए थे। तब धीरज शर्मा की अगुवाई वाली युवा विंग ने सदैव साथ रहने का संकल्प लिया था।
नतीजों से पहले छोड़ा साथ
महाराष्ट्र के लिए लोकसभा चुनाव के नतीजों को काफी अहम माना जा रहा है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि शिवसेना और एनसीपी के जिस धड़े का पलड़ा भारी रहेगा। नतीजों के बाद उस तरफ पार्टी नेता शिफ्ट हो सकते हैं। ऐसे में अब जब चार जून का इंतजार कुछ ही दिनों का रह गया है। तब धीरज शर्मा के एकाएक पार्टी छोड़ने पर एनसीपी की राजनीति गरमा गई है। धीरज शर्मा हरियाणा की रहने वाली सोनिया दुहन के साथ पार्टी की युवा विंग के प्रमुख चेहरा थे। धीरज शर्मा ने पार्टी छोड़ने से पहले फेसबुक पर लिखा कि मैं धीरज शर्मा हूं, मैं राष्ट्रवादी शरद चंद्र पवार पार्टी द्वारा दिए गए सभी पोस्ट से खुद को मुक्त कर रहा हूं।
2019 में बटोरी थी सुर्खियां
साल 2019 में जब अजित पवार सुबह-सुबह महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण की थी और कुछ एनसीपी विधायक हरियाणा के गुरुग्राम पहुंचे थे। तब उन विधायकों को वापस लाने के ऑपरेशन में धीरज शर्मा ने सुर्खियां बटोरी थीं। तब एनसीपी के ‘विधायक खोजो मुहिम’ को धीरज शर्मा ने संभाला था। तब यह माना गया था कि एनसीपी की स्टूडेंट विंग ने बीजेपी के ऑपरेशन को फेल कर दिया। तब कहा गया था कि राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा और राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया दूहन की टीम विधायकों को गुरुग्राम के एक होटल से निकालकर मुंबई ले गई थी।





Users Today : 2
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 48
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 127
Users This Year : 2909
Total Users : 64116
Views Today : 8
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 368
Views This Month : 180
Views This Year : 3495
Total views : 99518
Who's Online : 0


