मुंबई : घाटकोपर होर्डिंग मामले में क्राइम ब्रांच की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने मुंबई जीआरपी के एसीपी शाहजी निकम को मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। क्राइम ब्रांच ईजीओ मीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दिए गए होर्डिंग कॉन्ट्रैक्ट के बारे में जानकारी हासिल करना चाहती है। बता दें कि तेज हवा और बारिश के चलते घाटकोपर में एक पेट्रोल पंप के ऊपर 13 मई को बड़ा होर्डिंग गिर गया था, जिसके नीचे दबने से 17 लोगों की मौत हो गई थी।
विधानसभा चुनावों को लेकर सीट शेयरिंग पर बड़ा दावा: बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें मिलेंगी – देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र में सभी राजनीतिक दलों को लोकसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार है. लेकिन इस बीच बीजेपी के सीनियर नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा सीटों के चुनावों के लेकर सीट शेयरिंग पर बड़ा दावा कर दिया है. उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें निश्चित रूप से मिलेंगी.
हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि महायुति गठबंधन में शामिल सभी तीनों दल विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर मिलकर फैसला करेंगे. महाराष्ट्र की महायुति सरकार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अलावा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) शामिल हैं.
फडणवीस ने पत्रकारों से कहा, “महायुति के तीनों दलों के नेता विधानसभा चुनाव के लिए एक उचित सीट-बंटवारे का फॉर्मूला तय करने के लिए बैठक करेंगे और उसी के अनुसार सीटें आवंटित की जाएंगी. जाहिर है सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण बीजेपी को सबसे ज्यादा सीट मिलेंगी. हालांकि, सीट बंटवारे में हमारे सहयोगियों को उचित सम्मान दिया जाएगा.”
वह एनसीपी के नेता छगन भुजबल की टिप्पणी पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे. भुजबल ने कहा था कि उनकी पार्टी को कुल 288 सीट में से कम से कम 80 से 90 सीट पर चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा. महाराष्ट्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं.
साल 2019 के विधानसभा चुनावों में, बीजेपी ने 122 सीट पर चुनाव लड़ा था और 105 सीट जीती थीं, जबकि उसकी तत्कालीन सहयोगी शिवसेना (अविभाजित) 63 सीट पर लड़ी थी और 56 पर विजयी रही थी. विपक्षी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) में शामिल रही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अविभाजित) ने 41 सीट जीती थीं.
फड़णवीस ने शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के इस दावे को खारिज कर दिया कि उन्होंने (फडणवीस), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव में नितिन गडकरी को हरवाने का प्रयास किया है. बीजेपी नेता ने कहा, ”मैं उस व्यक्ति पर टिप्पणी नहीं करना चाहता जो गांजा पीकर अखबार में लेख लिखता है.”





Users Today : 18
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 362
Users Last 30 days : 924
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today : 29
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 497
Views Last 30 days : 1191
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


