मुंबई: लोकसभा चुनाव-2024 में महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. राज्य में इंडिया गठबंधन एनडीए पर भारी पड़ा है. कई दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है. इसमें अमरावती से नवनीत राणा, बारामती सीट से अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और उज्जवल निकम जैसे नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है. राज्य में पहले चरण में 19 अप्रैल को 5, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 8, तीसरे चरण में 13 मई को 11 और पांचवें चरण में 20 मई को 13 सीटों पर वोटिंग हुई थी.
रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट से नारायण राणे की जीत
रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट से केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रत्याशी को शिकस्त दी है. राणे ने दो बार के सांसद विनायक राउत को 47 हजार 858 मतों के अंतर से हराया. राणे को 4 लाख 48 हजार 514 वोट मिले. वहीं, राउत को 4 लाख 656 वोट मिले.
नासिक सीट से राजाभाऊ वाजे की बड़ी जीत
नासिक सीट से शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रत्याशी राजाभाऊ वाजे ने बड़ी जीत दर्ज की है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 1 लाख 61 हजार 103 वोटों से हराया है. शिंदे गुट को यहां से बड़ा झटका है.
वर्षा गायकवाड़ ने उज्जवल को हराया
उत्तर मध्य मुंबई सीट पर बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) को बड़ा झटका लगा है. वर्षा गायकवाड़ के सामने उज्जवल निकम को हार का सामना करना पड़ा है. पालघर लोकसभा सीट से हेमंत सावरा जीते हैं. शिरूर सीट से अमोल कोल्हे ने जीत हासिल की है. वो पहले राउंड से बढ़त बनाए हुए थे. सोलापुर सीट से प्रणीति शिंदे ने जीत दर्ज की है.





Users Today : 53
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 396
Users Last 30 days : 885
Users This Month : 343
Users This Year : 9293
Total Users : 70500
Views Today : 65
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 541
Views Last 30 days : 1145
Views This Month : 468
Views This Year : 10505
Total views : 106528
Who's Online : 0


