मुंबई : देश में लोकसभा चुनाव खत्म हो गए हैं। इन चुनावों में भाजपा नीत एनडीए को 293 सीटों पर जीत मिली है। वहीं इंडिया को 234 सीटें आई हैं। महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन ने 48 में से 32 सीटों पर कब्जा जमाया है।इस बीच, सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी झंडे के साथ भीड़ की एक तस्वीर इस दावे से वायरल है कि महाराष्ट्र के अमरावती में कांग्रेस समर्थकों ने अपने प्रत्याशी बलवंत वानखेड़े की जीत के बाद पाकिस्तानी झंडे लहराए गए हैं।
जांच में पाया कि दावा झूठा है। वायरल तस्वीर में पाकिस्तानी झंडा दिखाने के लिए मूल वीडियो के एक स्क्रीनशॉट को एडिट किया गया है। वायरल तस्वीर जिस मूल वीडियो से ली गई है, उसमें कोई पाकिस्तानी झंडा नहीं दिख रहा है।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 में महाराष्ट्र की अमरावती सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बलवंत वानखेड़े ने भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी नवनीत राणा को 19,731 वोटों के अंतर से हराया है। चुनाव में कांग्रेस ने महाराष्ट्र में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राज्य की 48 सीटों में से 13 पर जीत हासिल की है।
एक फेसबुक यूजर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘अमरावती कांग्रेस के जश्न में निकला पाकिस्तान का झंडा’। एक अन्य एक्स यूजर ने अंग्रेजी कैप्शन में लिखा, ‘कांग्रेस उम्मीदवारों के जुलूस में पाकिस्तान के झंडे नाचते हुए देखे गए’
वायरल तस्वीर इसी यूट्यूब वीडियो का एक स्क्रीनशॉट है। इस मूल वीडियो में पाकिस्तान का झंडा नहीं है जैसा कि वायरल तस्वीर में दावा किया गया है। नीचे दोनों के बीच की तुलना देखिए।
इसके बाद बूम ने अमरावती से कांग्रेस की जीत के बाद की खुशी मनाए जाने वाले वीडियो को सर्च किया। बूम को मुंबई तक यूट्यूब चैनल पर 5 जून 2024 को शेयर किया गया एक वीडियो मिला। इस वीडियो का शीर्षक है ‘अमरावती लोकसभा चुनाव परिणाम: नवनीत राणा की नकल कर यशोमति ठाकुर ने साधा निशाना’
वीडियो में बलवंत वानखेड़े और उनकी सहयोगी यशोमति ठाकुर बीजेपी प्रत्याशी नवनीत राणा को हराकर जीत हासिल करने के बाद जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बूम ने वीडियो को ध्यान से देखा तो पाया कि वीडियो अमरावती में राजकमल चौक या राजकमल स्क्वायर के पास जीत की खुशी मनाए जाने का था।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


