Home Crime मोबाइल छीन कर भागने वाले चोर को आरपीएफ जवानों ने पकड़ा

मोबाइल छीन कर भागने वाले चोर को आरपीएफ जवानों ने पकड़ा

120
0

कल्याण : चलती लोकल ट्रेन से यात्री का मोबाइल छीन कर भागने वाले चोर को आरपीएफ जवानों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। चोर रामनजली करुड पर मोबाइल स्नेचिंग के 15 मामले दर्ज हैं। आगे की जांच कल्याण जीआरपी कर रही है. पिछले कुछ दिनों में कल्याण डोंबिवली और आसपास के रेलवे स्टेशनों पर मोबाइल चोरी और मोबाइल छीनने की घटनाओं में इजाफा हुआ है। पांच दिन पहले एक यात्री का मोबाइल फोन चोर छीनकर फरार हो गया। डोंबिवली आरपीएफ की महिलाओं ने चोर का पीछा कर उसे पकड़ लिया। ऐसा ही एक वाकया अब कल्याण रेलवे स्टेशन पर हुआ है। कुर्ला से बदलापुर लोकल में सफर कर प्रमोद निषाद रात करीब आठ बजे कल्याण आ रहे थे। कल्याण रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही ट्रेन में बैठे एक चोर ने प्रमोद के हाथ से कीमती मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया। प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर खड़े आरपीएफ कर्मियों ने चोर को भागते देखा, वे उसका पीछा करने लगे। चोर को रेलवे यार्ड से पकड़ा गया। चोरी हुए महंगे मोबाइल व चोर को कल्याण जीआरपी के हवाले कर दिया गया