Home Crime पालघर : जिले के मोखाड़ा क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची से बलात्कार...

पालघर : जिले के मोखाड़ा क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची से बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार

81
0

पालघर : जिले के मोखाड़ा क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची से कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी। एक अधिकारी ने बताया कि 30 वर्षीय व्यक्ति की पहचान ठेकेदार देवराम भोये के तौर पर की गई है। अधिकारी ने बताया कि उक्त व्यक्ति बुधवार को बच्ची के घर में घुस। उस समय वह घर में अकेले थी और उससे बलात्कार किया। मोखाड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘लड़की के भाई ने भोये को पकड़ लिया था लेकिन वह वहां से फरार हो गया।