मुंबई : दिवाली पर बोनस दो, अन्यथा अधिकारियों को हम ठेंगा दिखाएंगे। इस तरह की चेतावनी आशा सेविकाओं ने दी हैं। कई वर्षों से लगातार कार्रवाई के बाद भी जब वाजिब मानधन नहीं मिलता दिखाई दिया, तो आखिरकार आशा सेविकाओं ने कल मनपा के परेल स्थित एफ वॉर्ड ऑफिस पर जोरदार मोर्चा निकालते हुए प्रदर्शन किया। इस बीच उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि घाती सरकार के राज में हम सभी की परेशानियां बढ़ गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि दिवाली बोनस दा,े अन्यथा हम अधिकारियों को ठेंगा दिखाएंगे। दूसरी तरफ आरोग्य सेविकाएं भी आजाद मैदान में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठी हुई हैं।
बढ़ा हुआ मानधन कब होगा लागू?
मुंबई जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत लगभग ७०० आशा सेविकाएं काम कर रही हैं। १४ मार्च २०२४ को राज्य सरकार ने उनके मानधन में पांच हजार रुपए की बढ़ोतरी की है, लेकिन मुंबई मनपा द्वारा उन पर अमल नहीं किया गया है। इस बढ़े हुए मानधन को मनपा द्वारा लागू करने की मांग आशा सेविकाएं कर रही हैं। बता दें कि मनपा स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो साल पहले ५,५०० आशा सेविकाओं की नियुक्ति की गई थी। उस समय से ही इन्हें प्रति माह केवल १,६५० रुपए ही मानधन मिल रहा है। वह भी उन्हें समय पर नहीं दिया जा रहा है।
समान काम, समान वेतन के तहत मिले मानधन
नेशनल हेल्थ अभियान के तहत काम करने वाली आशा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान में १२,००० रुपए प्रति माह मानधन और ३,००० रुपए काम के एवज में दिया जाता है। मांग की गई है कि आशा सेविकाओं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के तहत काम करनेवाली आशा स्वयं सेविकाओं को समान वेतन, समान काम के तहत मानधन दिया जा रहा है। उसी तरह उन्हें भी मानधन दिया जाए। ठाणे, नई मुंबई, कल्याण, भिवंडी, उल्हासनगर, वसई-विरार मनपा हर साल दिवाली में बोनस दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मुंबई समृद्ध मनपा है, लेकिन यहां आशा सेविकाओं को दिवाली का बोनस नहीं मिल रहा है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 390
Users Last 30 days : 867
Users This Month : 351
Users This Year : 9301
Total Users : 70508
Views Today : 4
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 543
Views Last 30 days : 1129
Views This Month : 488
Views This Year : 10525
Total views : 106548
Who's Online : 1


