Home Crime नए साल के जश्न में नशा घोलने आए 2 पैडलर्स गिरफ्तार

नए साल के जश्न में नशा घोलने आए 2 पैडलर्स गिरफ्तार

166
0

मुंबई: मुबई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एंटी नारकोटिक्स सेल ने 24 घंटे के भीतर नए साल के जश्न में नशा घोलने आए दूसरे पैडलर्स को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस की एंटी नाटकोटिक्स सेल के कांदिवली यूनिट ने गोरेगांव इलाके से एक 38 वर्षीय ड्रग्स पेडलर को गिरफ्तार किया। पेडलर के पास से 1 किलो 10 ग्राम चरस ड्रग्स को बरामद किया गया है। पकड़े गए ड्रग्स की कीमत अंतराष्ट्रीय बजार में 30 लाख 30 हजार रुपये है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज आगे की जांच में जुट गई।
ANC को आरोपी के बारे में जानकारी मिली थी इस आधार पर ट्रैप लगाया गया था और जैसे ही संदिग्ध व्यक्ति दिखा उसके पास नायलॉन का एक बैग था जिसमें एक किलो दस ग्राम चरस थी, युवक की चेकिंग के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी युवक ये चरस किसे डिलीवर करने लाया था ये अभी स्पष्ट नहीं है आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने यूपी से ये चरस लाई थी जिसे मुंबई में डिलीवरी करने वाला था। एंटी नारकोटिक्स सेल नये साल के जश्न पर मादक पदार्थों को लेकर तेजी से अभियान चलाया है कल 30 लाख की कोकीन के बाद आज 30 लाख का चरस के साथ हुई गिरफ्तारी।