मुंबई: बदलापुर के एक स्कूल में दो बच्चियों के कथित यौन शोषण के बाद राज्य के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। मामले में स्कूल के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है।
बदलापुर के एक स्कूल में यौन शोषण की घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार हरकत में आ गई है। यहां एकनाथ शिंद की सरकार ने बुधवार को राज्य के सभी स्कूलों को एक महीने के अंदर अपने परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश जारी किया है। स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने यह आदेश जारी किया। इसमें कहा गया है कि आदेश का पालन नहीं करने पर स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे स्कूलों के संचालन की अनुमति भी रद्द की जा सकती है। सरकार ने सभी स्कूलों को आदेश न मानने पर गंभीर परिणामों वाली कार्रवाई की चेतावनी दी है।
राज्य के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन
दरअसल, मुंबई के पास बदलापुर के एक स्कूल में दो बच्चियों के कथित यौन शोषण के बाद राज्य के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। मामले में स्कूल के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है।
आदेश में क्या?
आदेश में कहा गया है कि राज्य के सभी निजी स्कूलों को विभाग के नए दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। इसके तहत स्कूल परिसर में जरूरी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना जरूरी है। इसका पालन न करने पर वित्तीय अनुदान रोके जाने, स्कूल के संचालन परमिट को रद्द किए जाने जैसी कार्रवाई की जा सकती है। आदेश में कहा गया है कि सीसीटीवी फुटेज की सप्ताह में कम से कम तीन बार जांच की जानी चाहिए। यदि कोई भी चिंताजनक घटना कैमरे में दर्ज होती है तो पुलिस से संपर्क करना प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी होगी।





Users Today : 7
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 350
Users Last 30 days : 839
Users This Month : 297
Users This Year : 9247
Total Users : 70454
Views Today : 8
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 484
Views Last 30 days : 1088
Views This Month : 411
Views This Year : 10448
Total views : 106471
Who's Online : 0


