नई दिल्ली। टेलीविजन इंडस्ट्री में ये रिश्ता क्या कहलाता है से फेम हासिल करने वाली हिना खान इन दिनों अपने मूवी प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी सुर्खियों में चल रही हैं। इन दिनों हिना अपनी फिल्म ‘हैक्ड’ की शुटिंग में व्यस्त चल रही थीं, जिसका पहला शेड्यूल अब खत्म हो चुका है। इस बात की जानकारी हिना खान ने सेट से एक तस्वीर शेयर करके दी है।
हाल ही में हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है जिसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘हैक्ड का पहला शेड्यूल, विक्रम भट्ट की शूट डायरी अब खत्म होने को है, इंशाल्लाह अब ये अक्टूबर से शुरु होगी, मगर हां कल से शुरु होने वाले नए प्रोजेक्ट की अपडेट जल्द आपको मिलेगी, विश मी लक’।
आपको बता दें कि फिल्म हैक्ड का निर्देशन डायरेक्टर विक्रम भट्ट द्वारा किया जा रहा है।इस फिल्म में हिना खान एक फैशन एडिटर की भूमिका निभा रही हैं, जिनके पीछ सोशल मीडिया में एक यंग लड़का रोहन शाह उनके पीछे पड़ जाता है।तस्वीर में दिख रहा है कि हिना खान ब्लैक रंग की ड्रेस पहने हुए बैठी हुई हैं और डायरेक्टर विक्रम उन्हें कुछ समझा रहे हैं।
आपको बता दें कि इन दिनों हिना खान के हाथ कई बड़े प्रोजेक्ट लगे हुए हैं, हाल ही में उन्होंने अपनी इंडो हॉलीवुड फिल्म ‘द वर्ल्ड ऑफ ब्लाइंड’ का अपना लुक शेयर किया था। हिना इस फिल्म में एक दिव्यांग लड़की का किरदार निभाने वाली हैं।
राहत बाजंमी द्वारा बनाई जा रही ये फिल्म एक ऐसे लड़के की कहानी है जो दुनिया से पिछड़ी हुई एक वैली में पहुंच जाता है। वैली का हर इंसान अंधा होता है, और यहां के लोग जिंदगी भी काफी अलग तरीके से जीते हैं।
हिना खान इससे पहले भी राहत बाज़मी के साथ फिल्म ‘लाइन्स’ में काम कर चुकी हैं, जो कि उनका बॉलीवुड डेब्यू फिल्म होने वाली है।
Hind Brigade
Editor- Majid Siddique





Users Today : 4
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 88
Users Last 30 days : 289
Users This Month : 40
Users This Year : 2822
Total Users : 64029
Views Today : 4
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 101
Views Last 30 days : 387
Views This Month : 46
Views This Year : 3361
Total views : 99384
Who's Online : 0


