Home Entertainment अमीषा पटेल ने आज की एक्ट्रेसेस पर कसा तंज, उनका खर्च उनकी...

अमीषा पटेल ने आज की एक्ट्रेसेस पर कसा तंज, उनका खर्च उनकी फिल्म के कलेक्शन से ज्यादा है…

11
0

नई दिल्ली : अमीषा पटेल एक बार फिर अपने बयान की वजह से सुर्खियों में छा गई है. बॉलीवुड में आए दिन फिल्मी सितारों के नखरे पर सवाल खड़े होते हैं. कई फिल्ममेकर्स दावा कर चुके हैं कि फिल्मी सितारों की बढ़ती फीस और खर्च के चलते फिल्मों का बजट बढ़ते जा रहा है. पुराने दौर के कलाकार भी आजकल के कलाकारों पर सवाल खड़े कर चुके हैं. गुजरे दौर के एक्टर्स का कहना है कि अब के स्टार्स का स्टारडम उनके सिर पर चढ़कर बोलता है. इस फेहरिस्त में अमीषा पटेल का नाम भी शामिल हो गया है. अमीषा पटेल ने हाल ही में एक्स पर पोस्ट शेयर कर आज की दौर की युवा एक्ट्रेसेस के स्टारडम पर सवाल उठाए.

उन्होंने एक्टर्स की बढ़ती फीस और उनके नखरों पर तंज कसा. अमीषा पटेल का कहना है कि फिल्म के प्रमोशन के दौरान आजकल कलाकार भारी-भरकम टीम के साथ घूमते हैं. अमीषा पटेल ने एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए तंज कसा था. एक्स पर एक्ट्रेस से एक यूजर ने पूछा कि आजकल के सितारे फिल्म प्रमोशन के दौरान बड़ी-बड़ी टीम साथ लेकर घूमते हैं जिसका पैसा प्रोड्यूसर की जेब से जाता है. क्या उन्हें लगता है कि ये सही है. इस सवाल का जवाब देते हुए अमीषा पटेल ने तीखी टिप्पणी की. वो कहती हैं, आज कल की युवा एक्ट्रेसेस को अपने स्टारडम का भ्रम है. फिल्म प्रमोशन के लिए वो बड़ी टीम साथ लेकर घूमती हैं जिसका पैसा प्रोड्यूसर देते हैं. अमीषा आगे कहती हैं कि कई एक्ट्रेसेस का खर्च तो उनकी फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन से भी ज्यादा है.