पालघर, पालघर तट के निकट समुद्र में फंसे चार मछुआरों को करीब 50 घंटे बाद बचा लिया गया है। वे मछली पकड़ने वाली अपनी नौका के इंजन में गड़बड़ी तथा खराब मौसम के कारण समुद्र में फंस गए थे। पालघर के पुलिस अधीक्षक दत्तात्रय शिंदे ने बताया कि चार मछुआरे ‘अग्निमाता’ नामक नौका से गुरुवार सुबह छह बजे निकले थे। उन्हें उसी दिन शाम छह बजे तक लौट आना था, लेकिन उनके नहीं लौटने पर स्वजनों की रिपोर्ट पर सर्च आपरेशन चलाया गया।
नजदीकी गांव से दो नौकाएं उनकी तलाश में भेजी गईं, लेकिन उनके प्रयास नाकामयाब रहे। हालांकि समुद्र से एक अन्य नौका से सूचना मिली थी कि उक्त मछुआरों की नौका के इंजन में खराबी आ गई है और तेज हवाओं के कारण फंस गई है। नौका पर न तो वायरलेस सेट था और न ही मछुआरों के पास मोबाइल फोन था, इसलिए उन्हें तलाशने में परेशानी आ रही थी। इसके बाद महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड, कोस्ट गार्ड, नौसेना, मुंबई पुलिस तथा गुजरात की एजेंसियों से संपर्क किया गया। शनिवार सुबह छह बजे नए सिरे से तलाशी अभियान शुरू हुआ और आखिरकार 10 बजे ‘अग्निमाता’ को खोज लिया गया। चारों मछआरे सतपती गांव के थे और स्वस्थ हैं।





Users Today : 6
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 90
Users Last 30 days : 291
Users This Month : 42
Users This Year : 2824
Total Users : 64031
Views Today : 6
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 103
Views Last 30 days : 389
Views This Month : 48
Views This Year : 3363
Total views : 99386
Who's Online : 0


