Home Crime पुलिस प्रशासन के रवैये से दुविधा में होटल संचालक

पुलिस प्रशासन के रवैये से दुविधा में होटल संचालक

77
0

मुंबई : चोरी और सड़क पर होने वाले अपराध पहले के मुकाबले कई प्रतिशत बढ़े। पुलिस ऑर्केस्ट्रा बार में लड़कियों की गिनती करने में व्यस्त है। डकैती, चोरी, और हत्या की तुलना में मुंबई पूरी दुनिया में एकमात्र ऐसा शहर है जहां नाचना गंभीर अपराध है। सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला उनके क्षेत्राधिकार में होटलों पर की गई छापेमारी के आधार पर किया गया, लेकीन उनके क्षेत्र में किए गए गंभीर अपराधों के लिए नहीं। यह हास्यास्पद है। लोकलुभावन कार्यवाई तुष्टिकरण है और वास्तविक पुलिसिंग अनुपस्थिति है। देखा गया है कि यहा खबरियों और फर्जी आरटीआई एक्टिविस्ट की पुलिस से मिलीभगत है और टैक्स देने वाला होटेल व्यवसायी अपराधी है। यह उपमुख्यमंत्री द्वारा पुणे में ब्लैकमेल करने वालो के खिलाफ कडा बयान देने के संदर्भ में है। होटल संचालक बड़े निवेशक या उद्योगपती नही लेकिन छोटे व्यापारी तो हैं, जो सरकार को भरपूर टैक्स देते है। सरकार द्वारा इनके हक में भी काम करने की जरूरत है।