Home Crime नगर निकाय अधिकारी पर जूनियर स्टाफ सदस्य से यौन उत्पीड़न करने का...

नगर निकाय अधिकारी पर जूनियर स्टाफ सदस्य से यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज

14
0

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में उल्हासनगर नगर निगम (यूएमसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ अपनी एक जूनियर स्टाफ सदस्य से यौन उत्पीड़न करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है
उल्हासनगर के केंद्रीय पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि 42 वर्षीय पीड़िता एक क्लर्क है। उसने शिकायत की है कि आरोपी अक्सर किसी बहाने से अपने केबिन में बुलाता है गलत तरीके से छूता है। साथ ही संबंध बनाने का दबाव बनाता है।
पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।