Home Maharashtra मोदी को सिर्फ शिवाजी महाराज से नहीं, बल्कि महाराष्ट्र के हर व्यक्ति...

मोदी को सिर्फ शिवाजी महाराज से नहीं, बल्कि महाराष्ट्र के हर व्यक्ति से माफी मांगनी चाहिए – राहुल गांधी

13
0

सांगली : राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि देश में विचारधाराओं का युद्ध चल रहा है। ये लड़ाई कांग्रेस और भाजपा की विचारधारा के बीच है। आज जो लड़ाई कांग्रेस लड़ रही है वही लड़ाई कभी शिवाजी महाराज और फुले ने लड़ी थी। अगर आप छत्रपति शिवाजी महाराज शाहूजी महाराज फुले जी आंबेडकर जी को पढ़ेंगे तो पता चलेगा कि इन सभी की विचारधारा एवं कांग्रेस की विचारधारा एक जैसी है।
महाराष्ट्र के सांगली में एक रैली को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा कि मोदी को सिर्फ शिवाजी महाराज से नहीं, बल्कि महाराष्ट्र के हर व्यक्ति से माफी मांगनी चाहिए।
पतंगराव कदम की प्रतिमा का अनावरण
राहुल गांधी गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे पतंगराव कदम की प्रतिमा के अनावरण के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ सांगली पहुंचे थे। प्रतिमा अनावरण के बाद एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पतंगराव कदम ने अपने 50 साल के राजनीतिक जीवन में कभी माफी नहीं मांगी होगी। क्योंकि कोई व्यक्ति माफी तभी मांगता है, जब वह कोई गलती करता है। यह कहते हुए उनका इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले सप्ताह महाराष्ट्र के पालघर में मांगी गई माफी की ओर थे।