Home Crime पूर्व विधान विनायक मेटे की मौत की जांच करेगी सीआईडी

पूर्व विधान विनायक मेटे की मौत की जांच करेगी सीआईडी

27
0

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को राज्य पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) को पूर्व विधान पार्षद विनायक मेटे की सड़क दुर्घटना में मौत की जांच का आदेश दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मराठा संगठन ‘शिव संग्राम संगठन’ के प्रमुख मेटे (52) की पिछले रविवार को मुंबई-पुणे राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
पूर्व विधान परिषद सदस्य मराठा समुदाय के लिए सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण के समर्थक थे। वह रविवार को आरक्षण मुद्दे पर एक बैठक में भाग लेने के लिए मुंबई जा रहे थे। दुर्घटना के तुरंत बाद शिंदे ने मेटे के समर्थकों को आश्वासन दिया था कि मामले की जांच कराई जाएगी।