मुंबई: इस बार मुंबईकरों को अक्टूबर हीट से राहत मिल सकती है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, ला नीना यदि सेट होता है तो अक्टूबर में भी बारिश जारी रहेगी। ऐसे में मॉनसून की विदाई इस बार देरी से भी हो सकती है। इसी बीच सितंबर में मुंबई शहर में 110.7 एमएम और उपनगर में 170.9 एमएम बारिश अबतक दर्ज की गई है।
ला नीना, भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में समुद्र के पानी का असामान्य रूप से ठंडा होना है। ला नीना को कभी-कभी ऐंटि-एल नीनो या ‘एक ठंडी घटना’ भी कहा जाता है। ला नीना के कारण भारतीय मॉनसून मजबूत होता है और ज्यादा बारिश होती है। इस बार कयास लगाए जा रहे हैं कि अक्टूबर के शुरुआत में ला नीना सेट हो सकता है। यदि ऐसा होता है तो मुंबई में बारिश होगी। यदि बारिश होती है तो फिर मॉनसून की विदाई भी कुछ और दिनों के लिए टल जाएगी और मौसम भी ठंडा हो जाएगा। फिलहाल मुंबई में रह रहकर पासिंग शॉवर हो रहे हैं।
19 से 22 सितंबर के बीच मुंबई में पासिंग शॉवर मिलेंगे
मौसम विशेषज्ञ राजेश कपाड़िया ने बताया कि 19 से 22 सितंबर के बीच मुंबई में पासिंग शॉवर मिलेंगे, लेकिन रह-रहकर धूप भी निकलेगी। 23 के बाद से बारिश की तीव्रता थोड़ी बढ़ेगी। रोजाना 30 से 40 एमएम बारिश भी हो सकती है, लेकिन भारी बारिश का फिलहाल कोई संकेत नहीं है। वहीं अक्टूबर के शुरुआत में भी बारिश होगी। मौसम विशेषज्ञ ऋषिकेश आग्रे ने बताया कि ला नीना अभी भी सेट नहीं हुआ है, लेकिन अक्टूबर के शुरुआत में सेट होने की संभावना है। यदि ऐसा होता है तो अक्टूबर में भी बारिश होगी और गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है। क्षेत्रीय मौसम से मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उमस का स्तर रात में 87 फीसदी तक पहुंच गया।
इस सीजन की बारिश के आंकड़े
शहर में मॉनसून के 4 महीने में 2094.5 एमएम और उपनगर में 2318.8 एमएम बारिश होती है। वहीं इस मॉनसून जून से लेकर अबतक शहर में 2308.8 एमएम और उपनगर में 2603 एमएम बारिश हो चुकी है।





Users Today : 5
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 391
Users Last 30 days : 868
Users This Month : 352
Users This Year : 9302
Total Users : 70509
Views Today : 5
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 544
Views Last 30 days : 1130
Views This Month : 489
Views This Year : 10526
Total views : 106549
Who's Online : 0


