मुंबईः राज ठाकरे ने भारत में पाकिस्तानी कलाकारों वाली फिल्मों की रिलीज की आलोचना करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों को देखते हुए पाकिस्तान के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। यह तय है कि यह फिल्म महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होगी और अगर हुई तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।
पड़ोसी मुल्क के अभिनेता फवाद खान और अभिनेत्री माहिरा खान की पाकिस्तानी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ भारत में रिलीज से पहले मुश्किलों में पड़ती दिख रही है। दरअसल, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि फिल्म को महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। बयान ऐसे समय में आया है, जब यह फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में एक दशक से अधिक समय में रिलीज होने वाली पहली पाकिस्तानी फिल्म बनने जा रही है। इसका प्रीमियर 2 अक्तूबर को होना है।
राज ठाकरे ने भारत में पाकिस्तानी कलाकारों वाली फिल्मों की रिलीज की आलोचना करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों को देखते हुए पाकिस्तान के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। यह तय है कि यह फिल्म महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होगी और अगर हुई तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।
राज ठाकरे ने माइक्रोब्लॉलिंग साइट ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की फिल्म ‘लीजेंड ऑफ मौला जट’ जल्द ही भारत में रिलीज होने वाली है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना किसी भी हालत में फिल्म को महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होने देगी। पाकिस्तानी कलाकारों की फिल्मों को भारत में रिलीज करने की इजाजत क्यों दी गई? कला की कोई राष्ट्रीय सीमा नहीं होती, जो अन्य मामलों में तो ठीक है, लेकिन पाकिस्तान के केस में यह बिल्कुल भी काम नहीं करेगा। भारत से नफरत के मुद्दे पर बंटे देश के कलाकारों को यहां लाकर नाचने और उनकी फिल्में दिखाने के लिए किस तरह की कार्रवाई की जा रही है? सरकारों को इस फिल्म को महाराष्ट्र तो क्या, देश के किसी भी राज्य में प्रदर्शित होने की इजाजत नहीं देनी चाहिए।’





Users Today : 27
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 413
Users Last 30 days : 890
Users This Month : 374
Users This Year : 9324
Total Users : 70531
Views Today : 34
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 573
Views Last 30 days : 1159
Views This Month : 518
Views This Year : 10555
Total views : 106578
Who's Online : 2


