मुंब्रा : मुंब्रा रेलवे स्टेशन से अनेक ठिकानों के लिये शेयर आटो रिक्शा से सफर करने वाले यात्रियों को अब अधिक जेब ढ़ीली करनी पड़ेगी. नववर्ष पर रिक्शा यूनियनों ने यात्रियों को किराया दर बढ़ोत्तरी की सौगात दी है.
2 रुपये से 4 रुपये तक बढ़ा किराया
हाल में शहर की न्यू आटो रिक्शा यूनियन, कौसा आटो यूनियन, सहारा आटो यूनियन समेत सभी यूनियनों द्वारा नववर्ष से किराया दर बढ़ाने का संयुक्त रूप से निर्णय लिया गया है. जिसके अनुसार प्रति यात्री न्यूनतम 2 रुपये तथा अधिकतम 4 रुपये किराया बढ़ाया गया है.
बताया गया है कि वर्ष 2014 में किराया दर में वृद्धि की गई थी, लेकिन उस पर अमल नहीं किया गया था. पिछले कुछ माह से सीएनजी की दर प्रति किलो 10 रुपये बढ़ गई है. जिसके अनुसार 42 रुपये में मिलने वाली गैस की कीमत 52 रुपये हो गई है. लगातार वृद्धि किये जाने की वजह से मजबूरन किराये में वृद्धि करनी पड़ी है. जिसके चलते मुंब्रा स्टेशन से दहिसर मोरी आदि ठिकानों पर जाने वाले यात्रियों को चपत पड़ेगी.





Users Today : 0
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 386
Users Last 30 days : 863
Users This Month : 347
Users This Year : 9297
Total Users : 70504
Views Today :
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 539
Views Last 30 days : 1125
Views This Month : 484
Views This Year : 10521
Total views : 106544
Who's Online : 0


