Home State गोंदिया जिले के नवेगांव-नागजीरा में मृत मिला बाघ

गोंदिया जिले के नवेगांव-नागजीरा में मृत मिला बाघ

24
0

गोंदिया : महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के नवेगांव-नागजीरा जंगल में रविवार को एक बाघ मृत पाया गया। नवेगांव-नागजीरा के उपनिदेशक राहुल गवई ने एक विज्ञप्ति में बताया कि बाघ टी-9 का शव सुबह 10 बजे नागदेव पहाड़ी के कंपार्टमेंट 96 में एक बीट गार्ड को मिला। अधिकारी ने कहा, बाघ 9 साल का था। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि बाघ की मौत क्षेत्रीय लड़ाई में हुई है। बाघ के सभी अंग बरकरार थे। एनटीसीए दिशानिर्देशों के अनुसार उसका अंतिम संस्कार किया गया।