मुंबई, कोरोना संक्रमण की समाप्ति के बाद इस वर्ष देवनार कत्लखाना में बकरीद की तैयारी जोरों से शुरू हो गई है। विभिन्न राज्यों से भारी पैमाने पर व्यापारी अपने बकरों को लेकर यहां दाखिल हो रहे हैं, देवनार कत्लखाने में बुधवार तक कुल ८० हजार बकरे आ चुके थे, आगामी ४ दिनों में यह आंकड़ा एक लाख से ऊपर जाने की संभावना व्यापारियों ने व्यक्त की है।
देवनार कत्लखाना २ वर्ष के बाद इस वर्ष बकरों के बाजार भरा है, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से व्यापारी अपने बकरे लेकर इस स्थान पर दाखिल हुए हैं। पिछले १५ दिनों से इस स्थान पर बकरे आने शुरू हो गए हैं, इसके अनुसार बुधवार दोपहर तक इस स्थान पर ८६,३६३ बकरे आ चुके है। जिसमें से बुधवार तक ३६,६०५ बकरों की बिक्री हो गई है। ईद आने में अभी ४ दिन बाकी है इसलिए इस वर्ष यह आंकड़ा एक लाख से ऊपर जाने की संभावना व्यापारी व्यक्त कर रहे हैं। व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मनपा प्रशासन पूरी सावधानी बरत रहा है, अनेक जगहों पर बकरों की चोरी की घटनाएं होती हैं, इसके मद्देनजर मनपा प्रशासन ने सुरक्षा रक्षकों सहित पुलिस का बंदोबस्त किया है, इसके अलावा सीसीटीवी के माध्यम से चोरी की घटनाओं पर इस स्थान पर नजर रखा जा रहा है, पिछले कई वर्षों से देवनार कत्लखाना में बारिश में पानी भरने से अनेक बकरों के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाती थी।





Users Today : 3
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 346
Users Last 30 days : 835
Users This Month : 293
Users This Year : 9243
Total Users : 70450
Views Today : 4
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 480
Views Last 30 days : 1084
Views This Month : 407
Views This Year : 10444
Total views : 106467
Who's Online : 1


