बदलापुर : यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी अक्षय शिंदे का रविवार को ठाणे जिले के उल्हासनगर के एक श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच शाम करीब छह बजे शांतिनगर श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। शिंदे को कुछ दिन पहले बदलापुर के एक स्कूल में दो नाबालिग लड़कियों के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अक्षय शिंदे को एक अन्य मामले की जांच के सिलसिले में जब तलोजा जेल से बदलापुर ले जाया जा रहा था, तभी उसने पुलिसकर्मियों में से एक की रिवॉल्वर छीन ली और गोली चला दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था।





Users Today : 5
Users Yesterday : 66
Users Last 7 days : 443
Users Last 30 days : 886
Users This Month : 418
Users This Year : 9368
Total Users : 70575
Views Today : 5
Views Yesterday : 79
Views Last 7 days : 605
Views Last 30 days : 1147
Views This Month : 568
Views This Year : 10605
Total views : 106628
Who's Online : 0


