मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व विधायक भानुदास मुरकुटे को बीते मंगलवार को अहिल्यानगर जिले में पुलिस ने यौन उत्पीड़न के एक संगीन आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बाबत पुलिस ने बताया कि एक महिला ने मुरकुटे पर 2019 से कई बार यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
इधर पूर्व विधायक मुरकुटे को इस मामले के सिलसिले में राहुरी पुलिस की एक टीम ने उस समय गिरफ्तार किया जब वह मुंबई से अहिल्यानगर (पूर्व में अहमदनगर) जिले में अपने घर लौटे थे। पुलिस ने बताया कि एक महिला ने बीते सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि पूर्व विधायक ने 2019 से कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया है।
पुलिस ने यह भी बताया कि शिकायत के आधार पर अहिल्यानगर के राहुरी पुलिस थाने में IPC की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस में शिकायत के आधार पर, IPC की धारा 376 (2) (लोक सेवकों द्वारा दुष्कर्म), 328 (हानिकारक पदार्थ से नुकसान पहुंचाना) और 418 (जानकारी के साथ छेड़छाड़) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामले बाबत पुलिस ने मुरकुटे को मुंबई से लगभग 325 किलोमीटर दूर अहिल्यानगर के श्रीरामपुर स्थित उनके आवास से तड़के हिरासत में लिया गया और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में मुरकुटे को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
जानकारी दें कि, वरिष्ठ राजनेता मुरकुटे पहले कांग्रेस और जनता दल से जुड़े रहे थे। मुरकुटे ने राज्य विधानसभा में तीन बार श्रीरामपुर का प्रतिनिधित्व भी किया है। वे लंबे समय से राजनीति में सक्रिय देखें गए हैं। वे अशोक सहकारी शक्कर कारखाने के अध्यक्ष और जिला केंद्रीय बैंक के निदेशक भी हैं। वहीं हाल ही में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ यात्रा करने के बाद भारत राष्ट्र समिति पार्टी में शामिल हुए थे।
जानकारी दें कि, मुरकुटे अपनी आक्रामक कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में श्रीरामपुर जल मुद्दे और अशोक कारखाने के गन्ना घोटाले को लेकर राजस्व और पालकमंत्री राधाकृष्ण विखे और पूर्व राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात दोनों की भी खुब आलोचना की थी।





Users Today : 34
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 377
Users Last 30 days : 866
Users This Month : 324
Users This Year : 9274
Total Users : 70481
Views Today : 43
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 519
Views Last 30 days : 1123
Views This Month : 446
Views This Year : 10483
Total views : 106506
Who's Online : 2


