मुंबई : महायुति सरकार के घोटालों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। इसी क्रम में महायुति सरकार ने सिडको की कोंढाणे जलाशय परियोजना में १,४०० करोड़ का महाघोटाला किया है। वर्तमान में यह सरकार मेघा इंजीनियरिंग कंपनी पर मेहरबान है। इसलिए इस कंपनी की जेब भरने के लिए यह महाघोटाला किया गया है। इस तरह का पर्दाफाश करते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने सरकार के भ्रष्ट कामकाज का चीरफाड़ कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने सिडको की इस जलापूर्ति परियोजना में हुए १,४०० करोड़ के घोटाले की जांच कराने की सरकार से किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार आने के बाद महायुति कार्यकाल के घोटालों की जांच कराएंगे।
नेता प्रतिपक्ष वडेट्टीवार मुंबई स्थित सरकारी आवास प्रचितगढ़ में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार मेघा इंजीनियरिंग को ठेके दे रही है। सरकार के पास किसान की ओर देखने का समय नहीं है, क्योंकि वह अपने लाडले ठेकेदारों की जेबें भरने और चुनावी चंदा इकट्ठा करने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि इससे पहले इस जलाशय को लेकर मुंबई हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। याचिका अंजलि दमानिया ने दायर की थी। इस दौरान मूल ठेकेदार के काम करने के लिए तैयार था। इस वजह से उसे काम करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि ३५ फीसदी काम के लिए मूल ठेकेदार को १०० करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। लेकिन अचानक सिडको को यह एहसास हुआ और सरकार ने यह रुख अपनाया कि यहां मिट्टी की जगह सीमेंट कंक्रीट का जलाशय बनाया जाना चाहिए। ३ सितंबर २०२३ को दोबारा टेंडर निकाला गया। इसमें ७०० करोड़ का काम बढ़कर १,४०० करोड़ हो गया।
महायुति सरकार घोटालों से नहीं थकती। महाराष्ट्र को लूटने और खाने का काम चल रहा है। इस सरकार के कितने भी घोटाले जनता के सामने पेश कर दिए जाएं, सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि महायुति सरकार गैंडे की खाल की तरह है। वडेट्टीवार ने महायुति के भ्रष्ट प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि जब तक इस सरकार को बाहर नहीं किया जाएगा, महाराष्ट्र समृद्ध नहीं होगा।





Users Today : 0
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 386
Users Last 30 days : 863
Users This Month : 347
Users This Year : 9297
Total Users : 70504
Views Today :
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 539
Views Last 30 days : 1125
Views This Month : 484
Views This Year : 10521
Total views : 106544
Who's Online : 0


