मुंबई – पिछले एक साल से अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को अपने कब्जे में लेने का प्रयास कर रही मुंबई पुलिस को आखिरकार सफलता मिल गई है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि कर्नाटक की एक अदालत ने पुजारी को मुंबई पुलिस की हिरासत में सौंपने की इजाजत दे दी है। इसके लिए एक टीम बंगलूरू रवाना कर दी गई है, जो सोमवार को इस खूंखार गैंगस्टर को हिरासत में लेकर मुंबई लौटेगी।
मुंबई पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) मिलिंद भ्राम्बे ने कहा, ‘यह मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की बड़ी सफलता है।’ कई साल तक विदेशों में शरण लेकर वहीं से अपना गैंग चलाते रहे पुजारी को पिछले साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था। इसके बाद से ही वह कर्नाटक की एक जेल में बंद था और मुंबई पुलिस उसे अपनी कस्टडी में लेने का प्रयास कर रही थी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की रंगदारी निरोधी सेल (एईसी) पुजारी को विले पार्ले में 21 अक्तूबर, 2016 को हुई फायरिंग की घटना में हिरासत में लेगी। इस मामले में मकोका कानून के तहत कार्रवाई चल रही है और पुजारी के सात सहयोगी पहले ही जेल में बंद किए जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि पुजारी की कस्टडी लेने के लिए एईसी इंचार्ज इंस्पेक्टर अजय सावंत और इंस्पेक्टर सचिन कदम के नेतृत्व में एक टीम लगातार प्रयास कर रही थी। बता दें कि मूल रूप से कर्नाटक के उडुपी जिले के रहने वाले रवि पुजारी विदेशों में रहकर रंगदारी वसूली का रैकेट चला रहा था। उसका गिरोह बड़े उद्योगपतियों और फिल्मी हस्तियों से अवैध वसूली करने के लिए मशहूर था।





Users Today : 8
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 394
Users Last 30 days : 871
Users This Month : 355
Users This Year : 9305
Total Users : 70512
Views Today : 8
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 547
Views Last 30 days : 1133
Views This Month : 492
Views This Year : 10529
Total views : 106552
Who's Online : 0


