मुंबई: मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में हर तरफ हर्षोल्लास के साथ नवरात्रि का त्योहार चल रहा है। वहीं अचानक बारिश से खलल डालने का काम किया है। मुंबई में एक बार फिर बारिश की एंट्री हो गई है। इससे शहर के निचले इलाकों में पानी जमा हो गया। इससे लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। दरअसल मॉनसून की वापसी का सफर अभी चल रहा है और राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। अगले चार दिनों तक कुछ जगहों पर भारी बारिश की आशंका जताई गई है।
बदला मौसम
प्रदेश में थमने के बाद मॉनसून की वापसी की बारिश फिर से शुरू होने की संभावना है। क्योंकि पूर्व से चलने वाली हवाएं इस समय सक्रिय हो गई हैं। इसके कारण राज्य भर में आर्द्रता, न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है। इससे मौसमी चक्र प्रभावित हो रहा है और बारिश के बादल घने होते जा रहे हैं। अब शनिवार को दशहरा मुहूर्त पर भी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग की चेतावनी
ऐसे में राजनीतिक दशहरा सभाओं पर बारिश की मार पड़ेगी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शिवसेना की दशहरा सभा को महत्व मिल गया है। इसलिए इन सभाओं पर राजनीतिक एलिट क्लास और जानकार और आम लोगों की पैनी नजर रहती है। लेकिन मौसम विभाग की ओर से दी गई चेतावनी से यह सवाल खड़ा हो गया है कि दशहरा का आयोजन होगा या नहीं।
मुंबई में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसलिए इसका असर बारिश पर पड़ेगा और राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। राज्य के कोंकण, पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। घने बादलों के कारण मुंबई क्षेत्र में भी भारी बारिश की संभावना है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 280
Users This Month : 125
Users This Year : 2907
Total Users : 64114
Views Today : 7
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 85
Views Last 30 days : 376
Views This Month : 170
Views This Year : 3485
Total views : 99508
Who's Online : 0


