Home Maharashtra नवनीत राणा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी; राज्यसभा की सदस्यता दिलाने का...

नवनीत राणा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी; राज्यसभा की सदस्यता दिलाने का आश्वासन

11
0

अमरावती। अमरावती जिले के बडनेरा से निर्दलीय विधायक रवि राणा ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पत्नी नवनीत राणा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें राज्यसभा की सदस्यता का आश्वासन दिया है। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है। वहीं महाराष्ट्र में चुनाव को लेकर तैयारियां तेजी हो गई हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अगले महीने होने की संभावना
पत्रकारों से बात करते हुए, रवि राणा ने कहा कि उनकी पत्नी और अमरावती से पूर्व लोकसभा सांसद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करेंगी, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अगले महीने होने की संभावना है। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है। आगे बोले कि मुझे लगता है कि नवनीत राणा विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी।