Home Maharashtra महाराष्ट्र की महिलाओं को दिवाली बोनस में मिलेंगे 3000 रुपये, जानें कैसे...

महाराष्ट्र की महिलाओं को दिवाली बोनस में मिलेंगे 3000 रुपये, जानें कैसे मिलेगा इसका फायदा?

9
0

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार माझी लाडकी बहिन योजना के अंतर्गत दीवाली बोनस देने जा रही है, बोनस उन महिलाओं को दिया जाएगा जिन्होंने इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, और पिछले महीनों की रकम प्राप्त कर ली है. देश में राज्य की सरकारें महिलाओं के हित में अलग अलग तरह की योजनाएं लेकर आती रहती है. देश के कई राज्यों में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए योजनाएं चलाई जा रही है.
महाराष्ट्र में भी राज्य की महिलाओं के लिए लाडकी बहिन योजना चलाई जा रही है जिसमें महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये सीधे उनके खाते में दिए जाते हैं. लेकिन अब महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं को खुशखबरी दी है. दीवाली आने वाली है, ऐसे में हर तरफ बोनस की बौछार होगी, ऐसे में महाराष्ट्र सरकार दीवाली के मौके पर माझी लाडकी बहिन योजना के तहत दो महीने का पैसा एक साथ पात्र महिलाओं के खाते में डालने जा रही है.
दीवाली बोनस उन महिलाओं को दिया जाएगा जिन्होंने इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, और पिछले महीनों की रकम प्राप्त कर ली है.
आपको बता दें कि योजना में आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है, जिन महिलाओं ने अभी तक योजना के लिए आवेदन नहीं किया है उनके पास केवल 15 अक्टूबर तक का ही मौका है
आपको बता दें कि इस योजना को लेकर सरकार अभी तक 94000 से ज्यादा महिलाओं को दिवाली बोनस दे चुकी है, इस योजना का लाभ लेने के लिए आपकी उम्र 21 से 65 साल के बीच होनी जरूरी है.