Home Maharashtra ठाणे के कल्याण में इच्छुक कांग्रेस उम्मीदवारों के साक्षात्कार

ठाणे के कल्याण में इच्छुक कांग्रेस उम्मीदवारों के साक्षात्कार

9
0

मुंबई : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्यसभा सांसद चंद्रकांत हंडोरे ने ठाणे जिले के कल्याण में इच्छुक कांग्रेस उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए। अब तक 95 उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए जा चुके है, जिनमें सबसे ज्यादा भिवंडी (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र के 18 उम्मीदवार शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवरों में कल्याण ग्रामीण से कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि संतोष केणे, कल्याण (पूर्व) के लिए कल्याण जिलाध्यक्ष सचिन पोटे, अंबरनाथ के लिए रोहित सालवे, कल्याण (पश्चिम) के लिए राजा भाई पातकर, कांचन कुलकर्णी, डोंबिवली के लिए नवीन सिंह और पॉली जैकब जैसे पदाधिकारी साक्षात्कार के लिए पहुचे थे।
हंडोरे ने कार्यकर्ताओं की क्षमताओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्त किया और चुनाव की तैयारी पर जोर दिया। भिवंडी, अंबरनाथ और कल्याण निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवारों की संख्या अधिक है और कार्यकर्ता अपने काम की जानकारी साझा कर रहे हैं।
ठाणे विधानसभा पर फोकस
हंडोरे ने कहा कि शीट शेयरिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उम्मीदवारों पर फैसला किया जाएगा। साथ ही, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि ठाणे जिले में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बड़ी ताकत है और लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में कांग्रेस की सफलता से कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित हैं। हंडोरे ने यह भी विश्वास जताया है कि महाविकास आघाडी के वरिष्ठ नेता भी इस बारे में सोचेंगे।