मुंबई। इटावा शहर में हुए एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई बदायूं सांसद आदित्य यादव ने महाराष्ट्र चुनाव में गठबंधन बनाए रखने के लिए कांग्रेस को सलाह दी। उन्होंने कहा कि वहां हमारी पार्टी का जनाधार है।
ऐसे में वहां दोनों के साथ होने से लाभ मिलेगा। कहा कि हरियाणा चुनाव में हमसे और कांग्रेस से गलतियां हुई हैं। उसको हमने और कांग्रेस ने स्वीकारा भी है। आने वाले चुनाव में अगर एकता बनाकर रखेंगे तो ही इस लड़ाई को आगे तक ले जा पाएंगे। मेरा एवं पार्टी का यही प्रयास है कि कांग्रेस से सामंजस्य बना रहे।
सरकार की ओर से किसानों को एमएसपी बढ़ाए जाने को लेकर सवाल पर कहा कि सरकार का जनाधार खिसक चुका है। इसलिए चुनाव के चलते राजनीतिक हथकंडा अपनाया गया है। करहल विस सीट से लोग भावनात्मक तौर पर जुड़े हुए हैं। पहले नेताजी ने यहां काम किया उसके बाद अखिलेश यादव जुड़े रहे तेज प्रताप को अचानक यहां से नहीं उतारा गया। वो मैनपुरी और करहल के हर व्यक्ति से जुड़े हुए हैं। इसलिए उनकी भी करहल से बड़ी जीत होने जा रही है।





Users Today : 7
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 350
Users Last 30 days : 839
Users This Month : 297
Users This Year : 9247
Total Users : 70454
Views Today : 8
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 484
Views Last 30 days : 1088
Views This Month : 411
Views This Year : 10448
Total views : 106471
Who's Online : 0


