Home Maharashtra 4 महीने में चौथी बार वीआईपी ने महाकाल मंदिर के नियम तोड़े;...

4 महीने में चौथी बार वीआईपी ने महाकाल मंदिर के नियम तोड़े; मामला महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे का

29
0

मुंबई। उज्जैन का महाकाल मंदिर भारत में बारह प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों में से एक हैं. यहां भगवान महाकालेश्वर विराजमान हैं. महाकालेश्वर की मूर्ति दक्षिणमुखी होने के कारण दक्षिणामूर्ति मानी जाती है. हर दिन हजारों भक्त और श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन पाने के लिए उज्जैन आते हैं. महाकाल को उज्जैन का विशिष्ट पीठासीन देवता माना जाता है. कहा जाता है कि उज्जैन में महाकाल की भस्म आरती और दर्शन से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है. बाबा महाकाल सबके बिगड़े काम बना देते हैं, ऐसे में भगवान महाकाल की पूजा के लिए देश-दुनिया से वीआईपी और वीवीआईपी आते हैं. कई बार ये ‘खास माननीय’ नियम तोड़ हैं. हालिया मामला महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे का सामने आया है. उन्होंने गर्भगृह में प्रवेश करके महाकाल पूजा की है. उनके साथ उनकी पत्नी और दो अन्य लोग भी साथ गए थे और गर्भगृह में चारों ने 6 मिनट तक रुके.
वीआईपी श्रद्धालुओं के गर्भगृह में प्रवेश के फोटो – वीडियो सामने आए हैं। शाम 5.38 बजे सांसद श्रीकांत शिंदे, उनकी पत्नी और दो अन्य लोग गर्भगृह में प्रवेश करते दिखाई दिए। भगवान महाकाल के शृंगार के दौरान चारों ने शिवलिंग के पास बैठकर पूजा की।
बता दें, मंदिर के गर्भगृह में किसी भी श्रद्धालु के प्रवेश पर 1 साल से रोक लगी हुई है। सिर्फ पंडे – पुजारियों को ही प्रवेश की अनुमति है। श्रद्धालु शिवलिंग से 50 फीट दूर से दर्शन कर सकते हैं। 4 महीने में यह चौथी बार है, जब किसी वीआईपी ने मंदिर के नियम तोड़े हैं।