Home Crime दहेज के लिए विवाहिता को किया प्रताड़ित; पति सहित छह ससुराल वालों...

दहेज के लिए विवाहिता को किया प्रताड़ित; पति सहित छह ससुराल वालों पर केस दर्ज

28
0

भिवंडी : शहर में दहेज प्रताड़ना की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला गैबीनगर इलाके से सामने आया है, जहां एक 22 वर्षीय विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पीड़िता की शिकायत पर शांतिनगर पुलिस ने पति समेत ससुराल के छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता की शादी 29 जनवरी 2023 को शाहबाज इब्राहिम अंसारी से हुई थी। विवाह के बाद वह नागांव रोड स्थित सलामतपुरा के सायरा अपार्टमेंट में ससुराल में रह रही थी। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में कम पैसे, फ्लैट और गाड़ी न मिलने को लेकर उसे ताने मारते रहे और शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देना शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार, उसके पति ने न केवल उसे लगातार प्रताड़ित किया बल्कि अंततः उसे मायके छोड़कर वापस नहीं लाया। इससे तंग आकर महिला ने 4 जुलाई को शांतिनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।