Home Crime जादू टोना के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

जादू टोना के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

23
0

काशिमीरा : जादू टोना के नाम पर एक महिला से धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति को काशिगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। काशिगांव परिसर में रहने वाली महिला ने काशिगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी की आयोध्या प्रसाद नामक व्यक्ति ने जादू टोना के नाम पर उससे 2 लाख 70 हजार रुपए एवं 84 ग्राम सोने के गहने लेकर फरार हो गया है। शिकायत के अनुसार आयोध्या प्रसाद ने शिकायतकर्ता महिला को बताया की तुम्हारा पति मरने वाला हैं एवं महिला के भाई एवं महिला के पति की शराब छोड़ने के लिए पूजा कराने की बात कह कर उसके साथ यह धोखाधड़ी की थी। शिकायत के बाद काशिगांव पुलिस की अपराध शाखा ने आयोध्या प्रसाद को नई मुंबई के तुर्भे से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने 94 हजार रुपए, 12 ग्राम सोना के अलावा जादू टोना मे उपयोग किया जाना वाला काला कपड़ा एवं अन्य सामान बरामद किया हैं।