मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावाें के लिए बीजेपी द्वारा पहली सूची जारी करने के बाद साथ ही उसे बीड जिले में झटका लगा है। पार्टी के नेता राजेंद्र मस्के ने टिकट नहीं मिलने पर पार्टी से इस्तीफा दे दिया। मस्के बीड बीजेपी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मस्के काफी समय से बीजेपी में सक्रिय थे। वह बीड जिले चुनाव प्रभारी थे। इससे पहले वह बीड जिला परिषद के उपाध्यक्ष थे। बीजेपी की पहली सूची में टिकट नहीं मिलने पर राजेंद्र मस्के ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने एक्स पर अपने फैसले का ऐलान किया।
बीजेपी भी छोड़ने का ऐलान
राजेंद्र मस्के ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि मैं बीजेपी के जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मस्के ने लिखा है कि बीजेपी को छोड़ रहा हूं। लोकसभा चुनावों के बीड लोकसभा सीट पर पंकजा मुंडे की सनसनीखेज हार हुई थी। इस सीट पर शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी ने जीत हासिल की थी। बजरंग सोनवणे ने जीत हासिल की थी। मस्के ने कहा कि वह जल्द ही राजनीतिक भविष्य के बारे में फैसला लेंगे। राजेंद्र मस्के को पंकजा मुंडे का करीबी माना जाता है।
बीड जिले में हैं छह सीटें
बीड जिले में विधानसभा की कुल छह सीटें हैं। इनमें गेओराई, मजालगांव, बीड, अस्ती, कैज और परली सीटें शामिल हैं। कैज सुरक्षित सीट है। यहां से बीजेपी ने नमिता मूंदडा को उम्मीदवार बनाया है। वह मौजूदा विधायक हैं। 2019 में जिले की दो सीटें बीजेपी और बाकी चार सीटें एनसीपी ने जीती थीं। लोकसभा चुनावों में बीजेपी बीड की इन छह सीटों में तीन पर आगे रही थी लेकिन बाकी तीन सीटों पर शरद पवार की पार्टी आगे रही थी। इसके बाद बजरंग सोनवणे जीत गए थे।




Users Today : 2
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 74
Users Last 30 days : 287
Users This Month : 44
Users This Year : 2826
Total Users : 64033
Views Today : 2
Views Yesterday : 7
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 51
Views This Year : 3366
Total views : 99389
Who's Online : 0


