मुंबई : कोरोनावायरस के ओमीक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच महाराष्ट्र सरकार फिर से स्कूल बंद कर सकती है। नए कोविड -19 वैरिएंट के कारण स्कूलों को बंद करने के बारे में पूछे जाने पर, राज्य की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि अगर मामले बढ़ते रहे तो सरकार फैसला ले सकती है। शिक्षा मंत्री ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया “अगर ओमीक्रोन के मामले बढ़ते रहे, तो हम स्कूलों को फिर से बंद करने का निर्णय कर सकते हैं। हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। ” महाराष्ट्र में ओमीक्रॉन कोरोनावायरस के 54 केस सामने आए हैं, इस मामले में राज्य दूसरे स्थान पर है। दिल्ली में 57 मरीजों के साथ ओमीक्रोन के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 22 दिसंबर को जारी एक बयान के अनुसार देश की आर्थिक राजधानी में 17 मरीज ठीक हो चुके हैं।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक ओमीक्रोन के 213 केस पाये गये हैं। 21 दिसंबर को यह संख्या 200 थी। भारत और अन्य देशों में ओमीक्रोन वैरिएंट के बढ़ते मामलों ने सरकारों को इस बीमारी को फैलने से रोकने की तैयारी करने में वापस व्यस्त कर दिया है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार वैश्विक स्तर पर कई देशों की सरकारों ने सामाजिक दूरी बनाये रखने के लिए प्रतिबंधों को कड़ा कर दिया है और ओमीक्रोन के केस बढ़ने के कारण नागरिकों को तुरंत टीकाकरण कराने का अनुरोध किया है। हाल ही में सिंगापुर ने क्वारंटीन मुक्त यात्रा को निलंबित कर दिया है और ऑस्ट्रेलिया ने अपने यहां टीकाकरण को तेज कर दिया है। वहीं जर्मनी, स्कॉटलैंड, आयरलैंड, नीदरलैंड और दक्षिण कोरिया में हाल के दिनों में आंशिक या पूर्ण लॉकडाउन या अन्य सोशल डिस्टेंसिंग प्रतिबंधों को लागू कर दिया है। वहीं पुर्तगाल ने नाइटक्लब और बार को बंद करने का आदेश दिया और लोगों से 25 दिसंबर से कम से कम दो हफ्ते के लिए घर से काम करने का निर्देश दिया है।





Users Today : 5
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 89
Users Last 30 days : 290
Users This Month : 41
Users This Year : 2823
Total Users : 64030
Views Today : 5
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 102
Views Last 30 days : 388
Views This Month : 47
Views This Year : 3362
Total views : 99385
Who's Online : 0


