मुंबई। मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जारांगे पाटिल ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए तैयारी शुरू कर दी है. मराठा आरक्षण की मांग राज्य में नंबर एक चुनावी मुद्दा है और इसने 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान सत्तारूढ़ महायुति को पहले ही कड़ी टक्कर दे दी है. मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने कहा कि वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कुल कितनी सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे, इसकी घोषणा अगले सप्ताह नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन की जाएगी.
उन्होंने कहा कि फिलहाल मराठा समुदाय के कई उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं, लेकिन किस निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा जाएगा और किसे उम्मीदवार बनाया जाएगा, इस बारे में बाद में फैसला लिया जाएगा.
मसौदा अधिसूचनाओं को लागू करने की कर रहे हैं मांग
जरांगे अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत मराठों के लिए आरक्षण और हैदराबाद, बॉम्बे और सतारा के राजपत्रों की मसौदा अधिसूचनाओं को लागू करने की मांग कर रहे हैं, जिसमें मराठा समुदाय को कुनबी घोषित किया गया है. कुनबी एक कृषि समूह है जो ओबीसी श्रेणी के तहत आरक्षण और अन्य लाभ के लिए पात्र है.
इस तारीख नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया
रविवार को उन्होंने घोषणा की कि वह विधानसभा चुनावों में उन निर्वाचन क्षेत्रों में मराठा उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाएंगे, जहां इस समुदाय की मजबूत उपस्थिति है. महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के 20 नवंबर को होने वाले चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 22 अक्टूबर को शुरू हुई और यह 29 अक्टूबर तक जारी रहेगी.





Users Today : 53
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 439
Users Last 30 days : 916
Users This Month : 400
Users This Year : 9350
Total Users : 70557
Views Today : 62
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 601
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 546
Views This Year : 10583
Total views : 106606
Who's Online : 0


