मुंबई, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और उद्धव ठाकरे सरकार में एक बार फिर तनातनी बढ़ गई है। हालांकि राज्यपाल और सरकार के बीच रिश्ते काफी दिनों से सहज नहीं हैं मगर राज्यपाल कोश्यारी की ओर से उठाए गए एक कदम ने ठाकरे सरकार की नाराजगी काफी बढ़ा दी है। दरअसल राज्यपाल ने महाराष्ट्र के कुछ जिलों का दौरा करने का फैसला किया है जिस पर उद्धव सरकार काफी नाराज बताई जा रही है।
महाराष्ट्र के वरिष्ठ मंत्री नवाब मलिक ने राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को लेकर राजभवन पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यपाल कोश्यारी महाराष्ट्र में सत्ता के दो केंद्र बनाने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का कदम चुनी हुई सरकार के संवैधानिक अधिकारों में दखल देने जैसा है। उद्धव ठाकरे सरकार की ओर से महाराष्ट्र विधानपरिषद में मनोनयन के लिए भेजे गए 12 नामों की फाइल को मंजूरी न दिए जाने से राजभवन और सरकार के बीच पहले से ही टकराव चल रहा है।
जानकार सूत्रों का कहना है कि सरकार और राजभवन के बीच ताजा विवाद राज्यपाल के प्रस्तावित तीन दिवसीय दौरे के कार्यक्रम को लेकर पैदा हुआ है। राज्यपाल कोश्यारी 5 से 7 अगस्त तक महाराष्ट्र के दो जिलों हिंगोली और नांदेड़ का दौरा करने वाले हैं। दोनों जिलों की इस यात्रा के दौरान राज्यपाल अल्पसंख्यक विभाग के एक हॉस्पिटल का उद्घाटन करने के साथ ही अफसरों की एक बैठक में भी हिस्सा लेंगे। इस बैठक में जिलाधिकारियों को भी बुलाया गया है।





Users Today : 18
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 362
Users Last 30 days : 924
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today : 29
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 497
Views Last 30 days : 1191
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


