ठाणे : पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे शहर में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी किए गए 16 मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। नौपाडा के सहायक पुलिस आयुक्त वेंकट अंडाले ने बताया कि चोरी की कई शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद पुलिस ने शहर में सतर्कता बढ़ा दी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कुछ इलाकों की सीसीटीवी फुटेज और खुफिया जानकारी के आधार पर जिले के भिवंडी कस्बे के निवासियों हेमंत थानवी (21) और सागर यादव (21) को दो दिन पहले गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अपने परिवार के सदस्यों को बताया था कि वे ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर लोगों के पास भोजन पहुंचाने वाली एक कंपनी में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास से चोरी के 16 मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं, जिनकी बाजार में कुल कीमत 4.10 लाख रुपए है।





Users Today : 2
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 388
Users Last 30 days : 865
Users This Month : 349
Users This Year : 9299
Total Users : 70506
Views Today : 2
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 541
Views Last 30 days : 1127
Views This Month : 486
Views This Year : 10523
Total views : 106546
Who's Online : 0


