मुंबई, भारतीय मौसम विभाग ने आज मुंबई सहित राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मुंबई, ठाणे, पालघर के लिए आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच ४० से ५० किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। एनडीआरएफ सहित सभी दस्तों को सतर्क रहने का आदेश दिया गया है।
मुंबई सहित पूरे राज्य में पिछले चार दिनों से भारी बारिश हो रही है। कल भी मुंबई और उपनगरों में मूसलाधार बारिश से मुंबईवासियों को राहत नहीं मिली। पिछले २४ घंटे में कुलाबा में ११०.६ मिलीमीटर और सांताक्रुज में १२५ मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मुंबई में तीन घरों का हिस्सा ढह गया। इसी तरह ३८ स्थानों पर पेड़ और पेड़ों की डालियां गिरने की घटनाएं घटीं। तीन स्थानों पर शॉर्ट सर्किट की घटनाएं हुईं। पवई हीरानंदानी स्थित हायको सुपर मार्केट में गुरुवार सुबह आग लग गई। दोपहर १.१५ बजे तक आग बुझा दी गई। मौसम विभाग के अनुसार आज कोकण और मध्य महाराष्ट्र में भी भारी बारिश होगी। मराठवाड़ा में कम बारिश होने की संभावना है। रत्नागिरी, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, पुणे, कोल्हापुर और सातारा जिले के लिए आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सावधानी बरतने के साथ ही नदी तथा समुद्र के किनारे न जाने की अपील की गई है।
मुंबई प्रादेशिक मौसम विभाग के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. जयंत सरकार के अनुसार मध्य महाराष्ट्र और कोकण क्षेत्र में पिछले ३-४ दिनों में अनुकूल मानसून की स्थिति के कारण अच्छी बारिश हुई है। अगले ४-५ दिनों तक यही स्थिति रहेगी। पिछले २४ घंटे में, दक्षिण मुंबई में ८२ मिमी बारिश हुई, जबकि पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में १०९ मिमी और १०६ मिमी बारिश हुई। पालघर में औसतन ८९.२७ मिमी बारिश हुई। राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है। राज्य के कई हिस्सों में नदियां खतरनाक स्तर के करीब बह रही हैं। निचले इलाकों के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति निर्माण हो गई है।




Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0

