पालघर : महाराष्ट्र के पालघर जिले में अपनी मित्र की जन्मदिन की पार्टी में गयी आठ वर्षीय बच्ची से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि उन्होंने इस संबंध में पूर्व सरपंच के 21 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार किया है। मोखाडा तालुक के एक गांव में रहने वाली बच्ची रविवार को गांव में ही अपनी एक मित्र की जन्मदिन की पार्टी में गयी थी लेकिन
इसके बाद उसके परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश की। मोखाडा पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक प्रेमनाथ धोले ने बताया कि बच्ची का शव रविवार देर रात गांव में एक कब्रिस्तान के समीप मिला। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस के एक जांच दल ने कई सूचनाओं पर कार्रवाई की और मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने रविवार को लड़की का कथित तौर पीछा किया और फिर रात को उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी की मां एक स्थानीय काउंसिलर रह चुकी है। धोले ने बताया कि आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या), 65(2) (12 वर्ष से कम की आयु की लड़की से दुष्कर्म) और 66 (मौत के लिए सजा) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 123
Users Last 30 days : 674
Users This Month : 252
Users This Year : 11273
Total Users : 72480
Views Today : 5
Views Yesterday : 15
Views Last 7 days : 144
Views Last 30 days : 820
Views This Month : 317
Views This Year : 12950
Total views : 108973
Who's Online : 0


