पुणे, महाराष्ट्र के पुणे की सत्र अदालत ने शुक्रवार को जिले के मावल तालुका में छह वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या के लिए 24 वर्षीय व्यक्ति को मौत की सजा सुनाई। बता दें कि अगस्त 2022 में, छह साल की बच्ची अपने घर के आंगन में खेल रही थी, तभी मावल तालुका के कामशेत निवासी आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया, उसके साथ बलात्कार किया और उसका गला काट दिया। अगले दिन बच्ची का शव आरोपी के घर के पिछले हिस्से से बरामद में मिला।
साक्ष्य छिपाने और पुलिस को घटना की सूचना नहीं देने के लिए आरोपी की मां को भी 7 साल की सजा सुनाई गई। जांच के दौरान, दोनों आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया था, लेकिन बाद में पुलिस द्वारा अदालत में आरोप पत्र दायर किए जाने के बाद खुद को दोषी नहीं ठहराया।
अभियोजन पक्ष ने बिना किसी संदेह के साबित किया जुर्म
लोक अभियोजक वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कावेड़िया के अनुसार, मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष ने प्रस्तुत किया कि रिकॉर्ड पर लाए गए सभी सबूतों के आधार पर, अभियोजन पक्ष ने बिना किसी संदेह के साबित कर दिया है कि आरोपी ने आंगन में खेल रही मृत लड़की का अपहरण किया था। युवक उसे अपने घर ले गया, मृतिका के साथ गंभीर यौन उत्पीड़न किया और उसका गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी।
इसके बाद आरोपी ने शव को अपने घर के पीछे एक पेड़ के नीचे गड्ढे में दफनाकर छिपाने का प्रयास किया। कावेदिया ने कहा, ‘आरोपी की मां ने अपने बेटे को सजा से बचाने के लिए मृतका के शरीर के कपड़े और वस्तुएं छिपा दी थीं, इसलिए दोनों आरोपियों को दोषी ठहराया जाना चाहिए।’





Users Today : 2
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 118
Users Last 30 days : 715
Users This Month : 236
Users This Year : 11257
Total Users : 72464
Views Today : 2
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 139
Views Last 30 days : 866
Views This Month : 299
Views This Year : 12932
Total views : 108955
Who's Online : 0


