मुंबई, कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए वैक्सीनेशन पूरे देश में शुरू हो गया है। पहले यह कोरोना योद्धाओं, ४५ वर्ष से अधिक और गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए था लेकिन अब १८ वर्ष से अधिक उम्रवाले भी वैक्सीन लगा सकते हैं। अब ठगों ने इसकी आड़ में ठगी व लूट शुरू कर दी है। इस वैक्सीनेशन के नाम पर लोग साइबर ठगी के अलावा अन्य प्रकार की ठगी का शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला वर्ली पुलिस स्टेशन का है, जहां एक महिला वैक्सीन लगी है या नहीं? यह पूछने के बहाने घर में घुसी और चाकू की नोक पर ३ लाख के जेवर लेकर फरार हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार की है। शिकायतकर्ता ७४ वर्षीय महिला अपने ९ वर्षीय पोते के साथ घर में रहती है। बुधवार को आरोपी महिला ने इस बुजुर्ग महिला के घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलने पर उसने कहा कि वैक्सीन लगी है या नहीं इसकी जांच करने के लिए वह आई है। बुजुर्ग महिला ने उसे घर के अंदर आने दिया। इसके बाद बातचीत के दौरान आरोपी महिला ने कहा कि बाहर कड़ी धूप होने के नाते उसे प्यास लगी है और उसने बुजुर्ग से पानी लाने के लिए कहा। जैसे ही बुजुर्ग महिला पानी लाने के लिए किचन में गई, वैसे ही आरोपी महिला ने अपने पास रखा चाकू निकाला और बुजुर्ग महिला और उसके पोते को चाकू की नोक पर धमकाने लगी। आरोपी ने कहा कि जो गहने और नगदी है, उसे वो तुरंत उसके हवाले कर दे। डरी हुई बुजुर्ग महिला ने तुरंत घर में रखे हुए गहने और नगदी उसके हवाले कर दिया। करीब ३ लाख के गहने और ५० हजार रुपए नगद आरोपी महिला ने लूट लिया और मौके से फरार हो गई। वर्ली पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक महिला पुलिस की गिरफ्त के बाहर थी। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता एस. चैतन्य ने बताया कि वैक्सीन केवल मनपा द्वारा चयनित कोविड सेंटर और अस्पतालों में ही दी जाती है। ऐसे किसी भी व्यक्ति से लोग सावधान रहें और घर के अंदर नहीं आने दें।





Users Today : 2
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 48
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 127
Users This Year : 2909
Total Users : 64116
Views Today : 4
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 80
Views Last 30 days : 364
Views This Month : 176
Views This Year : 3491
Total views : 99514
Who's Online : 0


