मुंबईः 16 वर्षीय नीरज साइकल पर सवार होकर उस पर करतब करते हुए आनंद से साइकल चला रहा था. लेकिन अगले ही पल एक ऐसा हादसा हुआ. जिसमें नीरज की मौत हो गई. इस घटना का एक वीडियो सामने आया है. जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है. वीडियो में देखा गया कि नीरज साइकल से करतब दिखाने के दौरान दीवार से जा टकराता है.आमतौर पर दीवार से गिर जाने पर किसी की मौत नहीं होती. लेकिन यह घटना इसलिए हैरान कर रही है क्योंकी नीरज के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. वीडियो में देखा गया कि दीवार से टकराने के बाद वह नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई. यह पूरी वारदात पास ही की एक दुकान के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई. बताया गया कि करतब दिखाने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और दीवार से टकरा गया.
वहीं दीवार से टकराने के बाद युवक अचानक जमीन पर गिरा और खून निकलना शुरू हुआ. बताया गया कि नीरज मीरा रोड में घोड़बंदर किले के पास रहता था. जिस समय यह हादसा हुआ आसपास के लोग उसे देखने के लिए एकत्र हुए. लेकिन उसने इस दौरान कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. सामने से कोई जवाब न मिलने पर एकत्र लोगों ने नीरज को अस्पताल में भर्ती कराया. स्थानिय लोगों ने नीरज को नजीदी अस्पताल बाबा साहेब अमबेडकर में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया. हालांकि मौत होने की असली वजह साइकल से टकाना ही है. इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है.





Users Today : 0
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 386
Users Last 30 days : 863
Users This Month : 347
Users This Year : 9297
Total Users : 70504
Views Today :
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 539
Views Last 30 days : 1125
Views This Month : 484
Views This Year : 10521
Total views : 106544
Who's Online : 0


