मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बीच राज्य के दो बड़े गठबंधन महायुति और महाविकास अघाड़ी (MVA) के उम्मीदवारों की संपत्ति की जानकारी सामने आई है. पिछले 5 साल में दोनों गठबंधन के प्रत्याशियों की संपत्ति में कितना इजाफा हुआ, इसका खुलासा हुआ है. इन्फॉर्म्ड वोटर प्रोजेक्ट के मुताबिक, मुंबई में महायुति के उम्मीदवारों की संपत्ति में 150 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. वहीं MVA प्रत्याशियों की संपत्ति में 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ.
इसी तरह महाराष्ट्र में महायुति के उम्मीदवारों की संपत्ति में औसतन 59% की वृद्धि हुई, जबकि महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवारों ने औसतन 18% की वृद्धि दर्ज की. रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में महायुति उम्मीदवारों की वित्तीय संपत्ति पांच वर्षों में औसतन 150% बढ़ी है. 2019 में महायुति उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 62.5 करोड़ रुपये थी. जो 2024 में बढ़कर 156.4 करोड़ रुपये हो गई है.
MVA उम्मीदवारों की संपत्ति में कितना इजाफा हुआ
दूसरी ओर एमवीए उम्मीदवारों की संपत्ति में औसतन केवल 20% की वृद्धि हुई. 2019 में जो संपत्ति 27.3 करोड़ रुपये थी वो 2024 में बढ़कर 32.8 करोड़ रुपये हो गई. इसी तरह महायुति उम्मीदवारों की संपत्ति 5 वर्षों में औसतन 59% बढ़ गई. 2019 में उनकी औसत संपत्ति 29.6 करोड़ रुपये थी, जो 2024 में बढ़कर 47.1 करोड़ रुपये हो गई. दूसरी ओर एमवीए उम्मीदवारों की संपत्ति में 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई.
17 गुना तेजी से बढ़ी संपत्ति
रिपोर्ट में इस बात की भी जानकारी दी गई कि जहां एक सामान्य भारतीय की संपत्ति की औसत वृद्धि दर पिछले 4 वर्षों में हर साल केवल 0.7% रही है, वहीं महाराष्ट्र में महायुति से जुड़े उम्मीदवारों की संपत्ति 17 गुना तेजी से बढ़ी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि एमवीए उम्मीदवारों की संपत्ति महायुति उम्मीदवारों की तुलना में 70% कम दर से बढ़ी है और एक सामान्य भारतीय की तुलना में 5 गुना बढ़ी है.
ये आंकड़े उम्मीदवार के हलफनामे से हासिल किए गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 5 साल में भिवंडी ग्रामीण से शिव सेना (यूबीटी) के महादेव घटक की संपत्ति में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है. उनकी संपत्ति 1724 प्रतिशत बढ़ी है. उनके बाद औरंगाबाद पश्चिम से शिवसेना के संजय शिरसाट हैं. उनकी संपत्ति 663% बढ़ी है.





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 1


