Home Crime मुंबई की मेट्रो में तकनीकी खराबी; व्यस्त स्टेशनों पर सैकड़ों यात्रियों को...

मुंबई की मेट्रो में तकनीकी खराबी; व्यस्त स्टेशनों पर सैकड़ों यात्रियों को ट्रेनों से उतारना पड़ा

10
0

मुंबई : भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई की मेट्रो, जो लाखों यात्रियों की लाइफलाइन है, को तकनीकी खराबी की भेंट चढ़ गई। लाइन 3 (एक्वा लाइन) और लाइन 2ए/7 पर अचानक आई खराबी ने शहर को हिलाकर रख दिया। सांताक्रूज और कांदिवली जैसे व्यस्त स्टेशनों पर सैकड़ों यात्रियों को ट्रेनों से उतारना पड़ा, कई जगह एसी बंद होने और गेट्स बंद रहने से हंगामा मच गया। भीड़भाड़, देरी और गुस्साए यात्रियों की शिकायतों ने सोशल मीडिया को हिला दिया। क्या मुंबई मेट्रो की ‘विश्वस्तरीय’ व्यवस्था फेल हो रही है?
शुक्रवार दोपहर 2:44 बजे, मुंबई मेट्रो लाइन-3 (एक्वा लाइन) पर वर्ली से आचार्य अत्रे चौक जा रही एक भूमिगत ट्रेन सांताक्रूज स्टेशन के पास तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बताया कि ट्रेन में अचानक खराबी आई, जिसके बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सभी यात्रियों को सांताक्रूज स्टेशन पर उतार दिया गया। ट्रेन को बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स लूपलाइन पर ले जाकर विस्तृत जांच शुरू की गई।
मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने एक्स पर बयान जारी किया: ‘यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन को खाली कराया गया। असुविधा के लिए खेद है, और हम यात्रियों के सहयोग की सराहना करते हैं।’ लेकिन यात्रियों का गुस्सा थमा नहीं। एक यात्री ने ट्वीट किया, ‘सांताक्रूज में 30 मिनट तक फंसे रहे, एसी बंद, कोई जानकारी नहीं। यह विश्वस्तरीय मेट्रो है?’ कांदिवली में दूसरा झटका: लाइन 2ए और 7 पर 45 मिनट की देरी दोपहर का हादसा अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि शाम के व्यस्त समय में लाइन 2ए (दहिसर पूर्व-अंधेरी पश्चिम) और लाइन 7 (दहिसर-अंधेरी पूर्व) पर एक और तकनीकी खराबी ने हड़कंप मचा दिया। कांदिवली के अकुरली मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रेन अज्ञात कारणों से रुक गई। रिपोर्ट के अनुसार, मेट्रो अधिकारियों ने यात्रियों को ‘सुरक्षा कारणों’ से ट्रेन से उतार दिया। इस दौरान सेवाएं 45 मिनट तक बाधित रहीं। भीड़भाड़ और AC बंद होने से यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा।