मुंबई: मुंबई में महिला डांसर के साथ रेप की सनसनीखेज घटना सामने आया है। इस घटना को पुरुष डांसर ने ही अंजाम दिया। पुलिस ने महिला डांसर की शिकायत पर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पीड़ित ने बताया है उसके साथ गोरेगांव में रेप की घटना हुई। पीड़िता मेघालय की रहने वाली है। पुलिस ने अनुसार आरोपी मलाड पश्चिम में रहता है। वह एफआईआर दर्ज होने के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने अब उसे अरेस्ट कर लिया है। पीड़ित का आरोप हैं उनसे स्विमिंग पूल में तैराकी और नृत्य अभ्यास के बाद खाना ऑर्डर किया था दोनों ने शराब पी थी। इतना नही नहीं धूम्रपान किया था। इसके बाद आरोपी युवक ने रेप किया।
डांस के पार्टी और फिर रेप
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार यह घटना 17 मार्च 2025 को गोरेगांव पश्चिम के आरे कॉलोनी स्थित रॉयल पाम्स के एक विला में हुई थी। पीड़िता और आरोपी दोनों एक ही नृत्य पेशे से जुड़े हैं और एक-दूसरे को जानते थे। आरोपी ओडिशा का रहने वाला है, जबकि पीड़िता मेघालय की रहने वाली है। वे पहले साथ काम कर चुके थे और परफॉर्मेंस के लिए गोवा जाते थे। मुंबई लौटने के बाद, पीड़िता ने नृत्य सीखने के लिए उससे संपर्क किया। शुरुआत में उन्होंने अभ्यास के लिए अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बुक करने की कोशिश की, लेकिन वह उपलब्ध नहीं था। इसके बाद उन्होंने आरे कॉलोनी स्थित रॉयल पाम्स में अभ्यास करने का फैसला किया। तैराकी और डांस प्रैक्टिस बाद दोनों ने खाना ऑर्डर किया। इस दौरान शराब पीने के धूम्रपान भी किया।
शुरुआत में पीड़िता ने छिपाया केस
पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद फरार हुए आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी पीड़िता को डांस की प्रैक्टिस के साथ नौकरी दिलाने का भी वादा किया था। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान आशुतोश मोहंती के तौर पर हुई है। आरोपी ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। उसने विरोध के बावजूद जबरदस्ती की। बदनामी के डर से पीड़िता ने शुरू में घटना को छिपाया, लेकिन बाद में वर्सोवा पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र पाटिल से अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस के अनुसार पीड़ित की उम्र 31 साल और पुरुष डांसर उम्र 29 साल है। पुलिस के अनुसार सितंबर के आखिरी हफ्ते में महिला ने आरे पुलिस थाने में अपने सहकर्मी के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद, पुलिस ने मामला दर्ज कर उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।




Users Today : 11
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 119
Users Last 30 days : 587
Users This Month : 303
Users This Year : 11324
Total Users : 72531
Views Today : 13
Views Yesterday : 17
Views Last 7 days : 152
Views Last 30 days : 716
Views This Month : 383
Views This Year : 13016
Total views : 109039
Who's Online : 0

