मुंबई : नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र के अंतर्गत पिछले तीन दिनों में छह अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। इनमें से तीन दुर्घटनाएं ठाणे-बेलापुर मार्ग पर स्थित तुर्भे और ऐरोली में हुई हैं। इस हादसे के लिए जिम्मेदार पांच ड्राइवरों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि एक ड्राइवर फरार हो गया। उसकी पुलिस तलाश कर रही है।
7 से 9 नवंबर के बीच नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। तुर्भे स्टोर्स में रहने वाले रामलाल प्रसाद (60 वर्ष) सानपाड़ा में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते थे। 8 नवंबर की रात लगभग 11:00 बजे वह तुर्भे रेलवे स्टेशन के सामने ठाणे-बेलापुर रोड पार कर रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
ठाणे-बेलापुर रोड पर हादसा
इस दुर्घटना के एक दिन बाद, अज़हरुद्दीन शमशुद्दीन पठान (30) भी हादसे का शिकार हो गए। ठाणे-बेलापुर रोड पर तुर्भे स्टोर्स में इंडियन ऑयल कंपनी के पेट्रोल पंप के सामने सड़क पार करते समय बेलापुर से ठाणे की ओर जा रहे एक ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। तुर्भे एमआईडीसी पुलिस ने इन दोनों दुर्घटनाओं में शामिल ट्रेलर चालकों को हिरासत में लिया है।
उरैन के चिरले पुल पर एक्सिडेंट
इसी तरह, 7 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे उरैन के चिरले से जसाई गांव जाने वाले पुल पर तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर के बाद मोटरसाइकल के अचानक फिसल जाने से एक युवक की मौत हो गई। मोटरसाइकल पर पीछे बैठे अभय जोखू चौहान (28 ) की मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकल चालक लालू अंगद निषाद (28) मामूली रूप से घायल हो गया है। उरण पुलिस ने फरार ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज़ कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 0


