मुंबई : महाराष्ट्र 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए बुधवार को मतदान होगा। मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी के बीच है। विधानसभा की सभा सीटों के साथ ही लोकसभा की नांदेड़ सीट पर उप-चुनाव के लिए भी वोट डाले जाएंगे। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच मतदान होगा। शाम को 6 बजे मतदान के लिए कतार में खड़े मतदाताओं को टोकन नंबर दिए जाएंगे। इससे उन्हें मतदान का मौका मिल सकेगा। राज्य भर में 1 लाख 427 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी। इनमें से 67 हजार 557 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग होगी। राज्य में कुल 9 करोड़ 70 लाख 25 हजार 119 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें 5 करोड़ 22 लाख 739 पुरुष मतदाता, 4 करोड़ 69 लाख 96 हजार 279 महिला मतदाता और 6 हजार 101 किन्नर मतदाताओं का समावेश है। मतदान के लिए 2 लाख 21 हजार 60 बैलेट यूनिट का इस्तेमाल होगा। इस चुनाव में कुल 4,136 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें 2,086 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. चोक्कलिंगम ने मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आह्वान किया है। मतगणना 23 नवंबर को होगी। यह भी पढ़े -आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर को राहत, अब घर खरीदारों की सुरक्षा के लिए वेबसाइटों को महारेरा पोर्टल से जोड़ने का भी निर्देश 2.20 लाख बोतल स्याही की व्यवस्था इस चुनाव में मतदाताओं के बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली पर स्याही लगाने के लिए लगभग 2 लाख 20 हजार 520 बोतल स्याही की व्यवस्था की गई है। 426 बूथ संभालेंगी महिलाएं केंद्रीय चुनाव आयोग के आदेश पर राज्य में 426 मतदान केंद्रों को महिला कर्मी नियंत्रित करेंगी। यानी इन मतदान केंद्रों को महिलाएं संचालित (महिला बूथ) करेंगी। 1950 पर करें शिकायत चुनाव के बारे में मतदाताओं को जानकारी देने और उनके शिकायतों के निपटारे के लिए राज्य और जिला स्तर पर 1950 नंबर की टोल फ्री सुविधा शुरू की गई है। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल की टुकड़ियां तैनात की गई हैं।





Users Today : 3
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 31
Users Last 30 days : 264
Users This Month : 138
Users This Year : 2920
Total Users : 64127
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 74
Views Last 30 days : 356
Views This Month : 208
Views This Year : 3523
Total views : 99546
Who's Online : 0


