मुंबई : खूबसूरत पलों को डीपी में फोटो और शॉर्ट विडियो के ज़रिए कैद कर रखने की आदत ने 20 वर्षीय एक महिला को हवालात भेज दिया। खार पुलिस ने आरोपी महिला के ख़िलाफ़ 34 लाख रुपये की कथित चोरी का मामला दर्ज़ किया है। लेकिन, नियमित रूप से डीपी रखने का शौक ने उसको पुलिस की गिरफ्त में ला दिया। खार पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला का नाम महिमा निषाद है। पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने अपने मालकिन के घर में चोरी करने की बात कबूल कर ली।
जांच अधिकारियों ने बताया कि 57 वर्षीय महिला पांचाली ठाकुर अपने भाई के साथ खार में रहती हैं, जबकि माता-पिता थोड़ी दूर पर रहते हैं। एक हादसे में उनकी मां की रीढ़ की हड्डी टूट गई थी, इसलिए उन्होंने देखभाल के लिए महिमा निशाद को बतौर केयरटेकर रखा था।
चोरी करने की आरोपी महिमा उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और यहां वाकोला में रहती है। पीड़िता की मां के कमरे में एक लॉकर है, जिसमें वह आभूषण और कैश रखती थीं। लॉकर की एक चाबी उन्होंने मां को दे रखी है।
नौकरानी के वॉट्सऐप प्रोफाइल से मिला सुराग
एफआइआर के मुताबिक, लक्ष्मी पूजन के दिन पांचाली आभूषण लेने जब मां के घर गईं, तो उन्हें लॉकर खोलने के लिए चाबी नहीं मिला। दूसरी चाबी से उन्होंने लॉकर खोला, तो पाया कि 34 लाख से अधिक कीमत के आभूषण और 5 हजार कैश गायब हैं। उन्होंने माता-पिता से इसका ज़िक्र किया, जिसे सुनते ही दोनों स्तब्ध रह गए। उसी दौरान किसी बात से नाराज़ होकर अचानक महिमा ने भी काम छोड़ दिया था। इसलिए माता-पिता के पास उनकी देखभाल के लिए वह रहने लगीं। करीब एक हफ्ते बाद पांचाली को भाई के घर जाना था, इसलिए वे महिमा को कॉल कर दोबारा बुलाना चाहीं।




Users Today : 2
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 48
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 127
Users This Year : 2909
Total Users : 64116
Views Today : 7
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 83
Views Last 30 days : 367
Views This Month : 179
Views This Year : 3494
Total views : 99517
Who's Online : 0


