Home Crime मुंबई पुलिस ने विदेशी महिला को नशे की खेप के साथ किया...

मुंबई पुलिस ने विदेशी महिला को नशे की खेप के साथ किया गिरफ्तार

33
0

मुंबई : पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक विदेशी महिला को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया. मुंबई पुलिस के मुताबिक, ड्रग्स के साथ पकड़ी गई महिला से पूछताछ की जा रही है. यह जानकारी मुंबई पुलिस ने साझा की.
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 34 वर्षीय नाइजीरियाई महिला को 70 लाख रुपये के मेफेड्रोन के साथ गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपी महिला का नाम इम्मा स्टेला है.
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि आरोपी नाइजीरियाई महिला इम्मा स्टेला को महानगर के दक्षिणी हिस्से में अग्रीपाड़ा के वाईएमसीए रोड से एक गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद उसके पास से नशे की खेप जब्त की गई और उसके दस्तावेज भी जांचे गए.